4-03-2026 “अनुभूति विज़न सेवा संस्थान में होली उत्सव”
अनुभूति विज़न सेवा संस्थान में बच्चों के साथ रंगों का पावन पर्व होली बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। होली पर्व मनाने Rotary Club के श्रीमान अनीश मलिक जी एवं हेमंत जी बह शामिल हुए जिन्होंने माहोल को हंसी-खुशी, गीत-संगीत और रंगों की मस्ती से भर दिया।
बच्चों ने नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा भी प्रस्तुत की। सभी बच्चों ने मिलकर प्रेम, भाईचारे और खुशियों के साथ होली का आनंद लिया। संस्थान के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ इस रंगीन पर्व को मनाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
यह उत्सव बच्चों के लिए खुशियाँ, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया। अनुभूति विज़न सेवा संस्थान सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।
Query related toDonationCareersVolunteeringjoin a CampaignOther