अनुभूति विज़न सेवा संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 26 जनवरी गणतंत्र’ दिवस
अनुभूति विज़न सेवा संस्थान में 26 जनवरी गणतंत्र’ दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में ध्वजारोहण जिसके बाद राष्ट्रगान व् विशेष बच्चो द्वारा पी.टी कि गइ जिसके बाद बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में देश भक्ति गीत , स्पीच , नृत्य , एवं नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए |
संस्था की CEO श्रीमती रश्मि राजपूत एवं कश्मीरा अनसारी द्वारा पुरे कार्यक्रम का आयोजक बहुत ही सरलता एवं सज्जकता के साथ किया गया |
कार्यक्रम में पधारे सम्मानित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पधारे हुए अतिथियों में Rasoma के डायरेक्टर श्रीमान तपन शर्मा जी , समाज सेविका महिला संगठन की श्रीमती सीमा रेजी जी तथा TYACAN Cancer Foundation के Vice President डॉ, चितालकर जी एवं उनकी धरम पत्नी फाउंडर ऑफ़ TYACAN श्रीमती अन्जलि चितालकर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था के सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा उपस्थित हुए सभी अतिथियों का स्वागत व् अभिनन्दन किया गया अतिथियों ने बच्चों को स्वतंत्रता का महत्व समझाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान Rasoma के डायरेक्टर श्री तपन शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे भविष्य में भी इस उत्कृष्ट संस्था से जुड़े रहेंगे तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। वहीं समाज सेविका श्रीमती सीमा रेड़ी जी ने संस्था को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए आगे भी निरंतर जुड़कर सहयोग देने का विश्वास दिलाया।
संस्थान परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त संस्था की सचिव श्रीमती चंचल सलारिया द्वारा किया गया
Query related toDonationCareersVolunteeringjoin a CampaignOther