अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ‘अनाम प्रेम’ (Anam Prem) द्वारा आयोजित यह विशेष मेला दृष्टिबाधित बच्चों के लिए खुशियों, उत्साह और नए अनुभवों का अनमोल संगम -17 अप्रैल की सुबह जोश और रोमांच से भरी रही,

गोवा मालवन की खूबसूरत वादियों में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ‘अनाम प्रेम’ (Anam Prem) द्वारा आयोजित यह विशेष मेला दृष्टिबाधित बच्चों के लिए खुशियों, उत्साह और नए अनुभवों का अनमोल संगम -17 अप्रैल की सुबह जोश और रोमांच से भरी रही, जब बच्चों ने राज्य-स्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच शानदार मैच देखा। तालियों और उत्साह के बीच खेल का हर पल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ले आया बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न कौशल विकास गतिविधियों—जैसे गंध पहचान, लक्ष्य वेध, कॉइन करेंसी, कविता और ड्रामा वर्कशॉप—में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारा। ये प्रतियोगिताएँ सूंघकर, स्पर्श महसूस कर और अभिनय के माध्यम से द्वारा की गईं, जिनसे बच्चों की संवेदनशीलता (sense) और पहचानने की क्षमता और भी विकसित हुई, ताकि वे आगे जीवन में यह अपने लक्ष्य की और बढ़सके और जीवन में आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। 18 अप्रैल की सुबह एक नई ऊर्जा लेकर आई, जब बच्चे मालवन के सुनहरे समुद्री तट पर पहुँचे। लहरों की गूंज के बीच ‘बनाना राइड’, ‘बंपर राइड’, ‘वॉटर मोटर राइड’ और रोमांचक ‘पैरासेलिंग’ जैसी गतिविधियों ने उनके दिन को यादगार बना दिया।